Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रृद्वा और विश्वास से ही प्राप्त हो सकता है भक्ति के मार्ग : राजेश्वरी


जिला जेल मे चल रही श्रीराम कथा 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिला कारागार में चल रहे तीन दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारी कथा वाचक देवी राज राजेश्वरी महराज ने कहा कि राम चरित मानस के शुभारम्भ में सात श्लोकों में वंदना प्रकरण किया गया जिसमें गोस्वामी जी ने सबसे पहले भगवान गणेश और माता सरस्वती को प्रणाम किया। कथा वाचक  ने कहा कि भगवान गणेश विवेक को प्रदान करने वाले है, अगर आपके पास बुद्धि है और विवेक नही है तो आप अधूरे है दोनों का आपके पास होना अति आवश्यक है। बाद में दूसरे श्लोक में भगवान शिव और माता पार्वती को श्रृद्वा और विश्वास का रूप मानते हुए प्रणाम किया। कथा वाचक ने कहा कि श्रृद्वा और विश्वास आपके जीवन में होना अति आवश्यक है तभी आप भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ सकते है। बाद में गुरू की वंदना में राम चरित मानस की चौपाई व्याख्या प्रारम्भ की। इस मौके पर जेल अधीक्षक आर के त्रिपाठी,  जेलर आरके सिह, डिप्टी जेलर बीके शुक्ल समेत आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे