अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद :नगर पालिका परिषद् रूदौली में सभासद प्रत्याशियों के मध्य छुटपुट नोकझोक के बीच 63.39%मतदान हुआ ।उपजिलाधिकारी गिरजेश चौधरी ने जाकारी देते हुए बताया की रुदौली नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची के अनुसार कुल 33038 मतदाता थे जिनमें 20944 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान के दौरान प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नज़र रही।मखदूम ज़ादा,पुरे मियां व् कटरा वार्ड में सभासद प्रत्याशियों के मध्य छुटपुट नोक झोंक के अलावा कही से किसी तरह की कोई घटना का समाचार नहीं प्राप्त हुआ।उपजिलाधिकारी गिरजेश चौधरी,क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा,तहसीलदार राम जनम यादव व् कोतवाल जयवीर सिंह यादव सहित थानाध्यक्ष मवई व् थानाध्यक्ष पटरंगा शमशेर बहादुर सिंह सहित भारी तादाद में पुलिस सम्पूर्ण नगर का भर्मण करती नज़र आई वहीँ महिला पुलिस भी मतदान केंद्रों पर मुस्तैद नज़र आई।
कोतवाल रूदौली ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल के कुशल निर्देशन व् मैनेजमेंट तथा रूदौली नगर क्षेत्र की अमन पसंद जनता के सहयोग से नगर पालिका चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुआ वही अयोध्या नगर निगम मतदान प्रतिशत 49.97% भदरसा नगर पंचायत 69.43% बीकापुर नगर पंचायत 71.39% गोसाईगंज नगर पंचायत 69.85% डाले गये
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ