Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:94 टेबलों पर होगी सातों निकायों की मतगणना, 470 मतगणना कार्मिकों की तैनाती



गोण्डा। निकाय निर्वाचन के मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैंैं। शुक्रवार 01 दिसम्बर को जनपद के सभी सातों निकायों के अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग से नियुक्त जनपद के प्रेक्षक हेमन्त राव व जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने नवीन गल्ला मण्डी स्थल गोण्डा पहुुंचकर मतगणना तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक हिदायतें दीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए मतपेटियां बूथवार आएगीं और सबसे पहले डाक मतपत्रों की मतगणना होगी। इसके अलावा अवैध मतों के बारे में अन्तिम निर्णय का अधिकार रिटर्निंग अफसर को ही होगा तथा सभी मतगणना टेबिलों पर मतगणना की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी सर्विलान्स तथा वेबकाटिंग भी कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि जिले की तीन नगर पालिका परिषदों तथा चार नगर पंचायतों सहित सभी सातों निकायों की मतगणना हेतु कुल 27 रिटनिर्गं अफसर तथा 55 असिस्टेन्ट रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं। सातों निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के मतों की गणना के लिए कुल 94 टेबल बनाई गई हैं जिसमें नगर पालिका परिषद गोण्डा के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 56 टेबलें, नवाबगंज के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 10 टेबलें, नगर पालिका परिषद करनैलगंज के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 10 टेबलें, नगर पंचायत परसपुर के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 06 टेबलें, नगर पंचायत कटरा बाजार के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 04 टेबलें, नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 04 टेबलें तथा नगर पंचायत खरगूपुर के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 04 टेबलों सहित कुल 94 टेबलें बनाई गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कर्मी लगाए हैं, इस प्रकार मतगणना हेतु कुल 470 मतगणना कार्मिकों की ड््यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि नगर पालिका गोण्डा व नगर पंचायत खरगूपुर की मतगणना नवीन गल्ला मण्डी बहराइच रोड गोण्डा में, नगर पालिका परिषद नवाबगंज की मतगणना तरबगंज तहसील परिसर में, मनकापुर की मतगणना ए0पी0 इन्टर कालेज मनकापुर, तथा नगर पालिका परिषद करनैलगंज, नगर पंचायत कटरा बाजार वनगर पंचायत परसपुर की मतगणना गल्ला मण्डी करनैलगंज में होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे