470 मतगणना कार्मिकों की तैनाती
गोण्डा। निकाय निर्वाचन के मतगणना की तैयारियां अन्तिम चरण में हैं। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सभी रिटर्निंग अफसरों तथा असिस्टेन्ट रिटर्निंग अफसरों को मतगणना कार्य के बारे में बृहद प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने मतगणना कार्य में लगने वाले सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सभी राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन एवं मानक अनुसार मतगणना कार्य पूरी सूचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। मतगणना प्रशिक्षण में समस्त आरओ एवं एआरओ को मतगणना कार्य तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर बी0एल0 मौर्य ने बताया कि मतगणना के लिए मतपेटियां बूथवार आएगीं और सबसे पहले डाक मतपत्रों की मतगणना होगी। इसके अलावा अवैध मतों के बारे में अन्तिम निर्णय का अधिकार रिटर्निंग अफसर को ही होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि जिले की तीन नगर पालिका परिषदों तथा चार नगर पंचायतों सहित सभी सातों निकायों की मतगणना हेतु कुल 27 रिटनिर्गं अफसर तथा 55 असिस्टेन्ट रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं। सातों निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के मतों की गणना के लिए कुल 94 टेबल बनाई गई हैं जिसमें नगर पालिका परिषद गोण्डा के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 56 टेबलें, नवाबगंज के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 10 टेबलें, नगर पालिका परिषद करनैलगंज के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 10 टेबलें, नगर पंचायत परसपुर के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 06 टेबलें, नगर पंचायत कटरा बाजार के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 04 टेबलें, नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु 04 टेबलें तथा नगर पंचायत खरगूपुर के अध्यक्ष व सभासद के पदोें की मतगणना हेतु04 टेबलों सहित कुल 94 टेबलें बनाई गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कर्मी लगाए हैं, इस प्रकार मतगणना हेतु कुल 470 मतगणना कार्मिकों की ड््यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि नगर पालिका गोण्डा व नगर पंचायत खरगूपुर की मतगणना नवीन गल्ला मण्डी बहराइच रोड गोण्डा में, नगर पालिका परिषदनवाबगंज की मतगणना तरबगंज तहसील परिसर में, मनकापुर की मतगणना ए0पी0 इन्टर कालेज मनकापुर, तथा नगर पालिका परिषद करनैलगंज, नगर पंचायत कटरा बाजार व नगर पंचायत परसपुर की मतगणना गल्ला मण्डी करनैलगंज में होगी।
प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, सीआरओ ए0के0 शुक्ल, एसडीएम सदर अर्चना वर्मा, एसडीएम तरबगंज अमरेश मौर्य, एसडीएम करनैलगंज नन्हे लाल, एसडीएममनकापुर उमेशचन्द्र उपाध्याय, अपर उपजिलाधिकारी बी0के0 प्रसाद, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत नरायण, समस्त आरओ तथा एआरओ आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्य मास्टर ट्रेनर बीएल मौर्य ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ