4.5 वर्जन से लैस होने वाला जोन मे प्रथम बना गोण्डा महिला थाना
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले मे 4.5 वर्जन से लैस होने वाला महिला थाना गोरखपुर जोन का प्रथम थाना बन गया है। यह जानकारी आज यहाँ देते हुये पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि गोण्डा जिले मे साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश व जन शिकायतों का समयबद्ध पंजीकरण और निराकरण कराने के लिये सभी सत्तरह थानों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम योजना के तहत आधुनिक तकनीकी से पूर्णतया लैस किया जा रहा है। कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन किये गये सभी थानों पर मुकदमा एनसीआर रोजनामचा आम और थानों पर होने वाले अन्य कार्य कंप्यूटर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले के इटियाथोक, कर्नलगंज, परसपुर, कटरा बाजार, नवाबगंज, वजीरगंज, खोडारे, छपिया, धानेपुर, मनकापुर, कौड़िया, उमरीबेगमगंज, मोतीगंज, तरबगंज, नगर व देहात कोतवाली थानों को सीसीटीएनएस के कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर वर्जन 4.5 का इंस्टॉलेशन कर हाईटेक किया जा रहा है। उन्होने बताया कि थानों के हाईटेक होने से कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी सकारात्मक सुधार होगा। इसका जनता को सीधा सीधा लाभ मिलेगा। अब जीडी समयबद्ध चलेगी और रपट नंबर मुकदमा अपराध संख्या ऑटोमेटिक जनरेट होगा। इससे पुलिस अधिकारियो व कर्मियों की माकूल आधिकारिक जवाबदेही होगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ