गोण्डा। महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ के आवाहन पर अपनी बिभिन्न मांगो को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय छपिया के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ की ब्लाक अध्यक्ष किरन पाण्डेय ने बताया कि सरकार हम लोगो के मांगो की अनदेखी कर रही है तथा हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि आन्दोलन करना हम लोगो का संवैधानिक अधिकार है। अगर मांगे न मानी गयी तो आगे की रणनीति तयकर आन्दोलन तेज किया जायेगा। विदित हो कि आंगनवाडी कर्मचारी संघ के आवाहन पर चल रहे धरने के कारण विकास खण्ड छपिया के 193 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बाल पोषाहार का उठान बंद है। आंगनवाडी बरिष्ठ सहायक लिपिक देवेन्द्र सिंह ने बताया की आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बाल पोषाहार का उठान नही हो रहा है। धरने मे शशिबाला, कविता देवी, निर्मला, मंजू, लीलादेवी, संगीता मोर्या, मंजू देवी, सुनीता आदि आंगनवाडी कार्यकत्री सहायिकायें मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ