गोण्डा। स्थानीय सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज गोण्डा में संस्थापिका डा0 कृष्णा सिन्हा के उपस्थिति में महाविद्यालय में प्रातः 11ः00 बजे से आकांक्षा समिति की अध्यक्षा सुष्मिता राव द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे जिला चिकित्सालय गोण्डा के सीएमओ डाॅ0 एस0 के0 श्रीवास्तव एवं सीएमएस डाॅ0 आजित जयसवाल की उपस्थिति मे महाविद्यालय की लगभाग 40 से 50 छात्राओं सहित अन्य कई प्रबुद्व नागरिकों ने रक्तदान कर अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
संस्थापिका डाॅ0 कृष्णा सिन्हा के संरक्षण मे महाविद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती रंजना बन्धू , डा0 हरप्रीति कौर, डा0 मौसमी सिंह, दीप्ती द्विवेदी तथा कालेज कर्मचारियों के विषेष सहयोग से रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ