गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी सूरज पुत्र कृष्णदेव निवासी समदा थाना धानेपुर को थाना धानेपुर पर पंजीकृत मुकदमा के तहत गिरफ्तार कर साथ मे अपहृता को बरामद कर चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेज दिया गया
उक्त अभियुक्त पर थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। जिसके सम्बन्ध मे पीड़िता के भाई द्वारा थाना धानेपुर पर उक्त मुकदमा 26 नवम्बर को दर्ज कराया गया था। 28 नवम्बर को मुखबिर की सूचना पर माधवगंज चैराहा से अपहृता की बरामदगी कर साथ मे उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ