सुलतानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने अधिकारियों के साथ नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के अर्न्तगत नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के निर्वाचन की मतगणना हेतु चिन्हित राजकीय इण्टर कालेज में मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतगणना हाल में अधिकारियों, मतगणना हेतु नियुक्त कार्मिकों एवं एजेन्टों के प्रवेश तथा टेबुल लगाने व बैरिकेटिंग आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी.डी.सिंह, उपजिलाधिकारी (वि.रा.) अमरनाथ राय, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, ई.ओ. नगर पालिका परिषद दुर्गेश्वर त्रिपाठी, प्राचार्य जी.आई.सी. जे.पी. यादव व सम्बन्धित उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ