गोंडा : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मनकापुर के सेवा क्षेत्र अंतर्गत कटहरबुटहनी गाँव में दर्जनों बच्चे संक्रामक बीमारियों से पीड़ित है जबकि एक ग्यारह वर्षीय बालिका काल के गाल में समा गयी |
मनकापुर क्षेत्र के कटहलबुहनी गाँव में बीते दिनों से फैले संक्रामक बीमारी से गाँव के दर्जनों बच्चे ग्रसित हो गए सोमवार को सीएचसी अधीक्षक मुय्नुद्दीन अपनी टीम के साथ गाँव में पहुचकर पीड़ित बच्चो का प्राथमिक उपचार कर दवाए वितरित किया | गाँव में उमेश ५ वर्ष , रामेश्वर ७ वर्ष , गौरव ६ वर्ष , राजा बाबू ६ वर्ष , राजबाबू ४ वर्ष , पलक ५ वर्ष , निधी ७ वर्ष , विशाल ५ वर्ष , रंजीत 9 वर्ष , अंजली ४ वर्ष , रुपेश ढेढ़ वर्ष , अर्चना छ वर्ष , वृजेश ४ वर्ष , सुनीता ४ वर्ष , रोशनी ४ वर्ष आदि खांसी , बुखार , चेचक , जैसी संक्रमित बीमारी के चपेट में है जबकि दस वर्षीय कोक्ता पुत्री गोबरे की संक्रमित बीमारी के चलते व इलाज के आभाव में बीते शनिवार को मौत हो गयी है जिससे गाँव के लोगो में इस संक्रमित बीमारी के प्रति दहशत व्याप्त है वही गाँव के लोगो का कहना है कि यह कोई बीमारी नहीं दैवीय प्रकोप है जो पूजापाठ से शांत हो जायेगा |
वही सीएचसी अधीक्षक मुय्नुद्दीन ने बताया कि एएनएम कंचन देवी की सूचना पर स्वास्थ टीम ने गाँव का दौरा किया , बालिका के मौत की कोई सूचना नहीं है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ