राकेश गिरी
बस्ती । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने आज स्थानीय डिग्री कालेज में नगरीय निकाय चुनाव के दिनाॅक 01-12-2017 को प्रातः 08.00 बजे से प्रस्तावित मतगणना हेतु इस कार्य में लगाये गये मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकरी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका पंरिषद बस्ती में मतगणना के लिए अध्यक्ष पद हेतु 25 और वार्ड सदस्य हेतु 25 तथा नगर पंचायत बनकटी में अध्यक्ष पद हेतु 05 वार्ड सदस्य हेतु 05, नगर पंचायत हर्रैया में अध्यक्ष पद हेतु 02 और सदस्य पद हेतु 02, नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 03 और सदस्य हेतु 03 तथा नगर पंचायत रूधौली में अध्यक्ष पद हेतु 05 और सदस्य हेतु 05 टेबुल लगायी जायेंगी अर्थात पूरे मतगणना में जिसमें नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्षो हेतु 40 तथा सदस्यों हेतु कुल 40 टेबुल लगायी जायेंगी तथा इस प्रकार अध्यक्ष एव सदस्यों हेतु कुल 80 टेबुल होंगी जिसमें नगर पालिका परिषद बस्ती एवं बनकटी नगर पंचायत की मतगणना किसान डिग्री कालेज बस्ती एवं नगर पंचायत हर्रैया एंव बभनान की मतगणना तहसील हर्रैया में एवं नगर पंचायत रूधौली की मतगणना तहसील रूधौली परिषर में होगी। इसमें कुल मतगणना कार्मिक 403 इसमें आरक्षित भी शामिल है कि डियूटी लगायी गयी है। इन सभी का आज प्रशिक्षण किसान डिग्री कालेज में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तथा मतगणना के निर्देशो एवं इस संबंध में भरे जाने वाले प्रारूपों की जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि मतपत्रों को वार्डवार मिलाकर उसकी 50-50 की गड्डी बनायी जायेंगी तथा तदोपरान्त उसकी गणना की जायेंगी तथा मतगणना कार्य में पाॅच कर्मचारी लगाये गये है जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक, एक अतिरिक्त मतगणना सहायक लगाया गया इसके अलावा अन्य चुनाव अधिकारी तथा उनके सहयोग में अन्य सहायक भी लगाये गये है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ