Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:VIDEO-चौकी इंचार्ज ने पेश की मानवता की मिसाल,जान हथेली पर रखकर बचाई बुज़ुर्ग महिला की जान


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।चौक जैसे भीड़ भाड़ वाली चित्रा स्टूडियो की गली में महादेव कशोधन के घर मे आज अपराह्न बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी जिससे उस आग में महादेव कशोधन 75 वर्षीय की माँ  मकान में फस गयी आग की वजह से पूरे मकान में धुँवा भर गया ।आग की सूचना पर चौकी इंचार्ज शाहगंज राम प्रकाश यादव अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे सूचना पर फायर सर्विस वाले भी मौके पर पहुँचे व आग पर काबू पाया।
                
 देखें: किस तरह जान हथेली पर रख जान बजाने की कोशिश
बाहर महादेव कशोधन चिल्ला चिल्ला कर घर के अंदर बूढ़ी माँ के फसे होने की आवाज लगा रहे थे ।मौके पर मौजूद चौकी  इंचार्ज शाहगंज राम प्रकाश यादव अपने हम राहियों के साथ पड़ोसियों के घर के अन्दर से घुस कर महादेव कशोधन के घर मे घुस गये अंदर पूरा मकान धुँए से भरा हुवा था उसी धुँए की बीच महादेव की बुजुर्ग माँ बेहोश पड़ी हुई थी दरोगा राम प्रकाश व उनके हमराहियों ने बुजर्ग महिला को कंधे पर लादकर मकान से बाहर निकाला व नीचे ले आये पुलिस व परिजन बेहोश महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले गये।प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला होश में आ गयी जिससे महादेव कशोधन व उनके परिजन खुसी से फूले नहीँ समाये।चौकी इंचार्ज के इस मानवीय कार्य की वहाँ मौजूद सारे व्यापारियों व आमजनों ने सराहना की साथ ही क्षेत्र में चौकी इंचार्ज़े के इस साहसिक कार्य की चर्चा चौतरफा हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे