सुलतानपुर।नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के अर्न्तगत आज जनपद में कुल 183 लोगां ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के अध्यक्ष पद हेतु कोई नहीं तथा सदस्य पद हेतु 96 लोगां ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार नगर पंचायत कोईरीपुर के अध्यक्ष पद हेतु 03 तथा सदस्य पद हेतु 15 , नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 06 लोगों ने तथा सदस्य पद हेतु 29 तथा दोस्तपुर में अध्यक्ष पद हेतु 09 तथा सदस्य पद हेतु 25 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस प्रकार आज कुल 183 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ