Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाहन चेकिंग में पकड़े गए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य,सरगना फरार


अलीम खान 
अमेठी: पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व  क्षेत्राधिकारी मुसाफ़िरखाना ने निकाय चुनाव के मद्दे नजर शुकुलबाज़ार थाने के पारा तिराहे पर चेकिन्ग कर रहे थे. इसी बीच एक इंडिका कार को चेक कर कागज मांगने पर उस पर सवार उतर कर भागने लगे. पुलिस ने दौड़ा कर तीन को पकड़ा. एक भागने में सफल रहा.
पुलिस की पून्छताछ में तीनो अन्तर्जनपदीय वाहन चोरो के गिरोह के सदस्य निकले. पकड़े गए अभियुक्तों में एक शहजादे पुत्र हिदायत मोची जायस थाने का  हिस्ट्रीशीटर निकला. दूसरा रिजवान पुत्र रिया नि. गन्गेरवा थाना मुसाफ़िरखाना व हरिश्चन्द्र पुत्र मनीराम कोरी निवासी ग्राँम सट्थिन थाना शुकुलबाज़ार निकला जो कई गम्भीर धाराओ में वांछित था. गिरोह का सरगना व  हिस्ट्रीशीटर  अमित तिवारी पुत्र अशोक तिवारी नि. हसनपुर मिरुरी मजरे जमुवारी थाना शुकुलबाज़ार भागने में सफल रहा.
पुलिस की कड़ी पून्छताछ  में अभियुक्तों के पास से 02अदद तमंचा मय कारतूस, 06 अदद चोरी की मोटर साइकिल व एक इंडिका कार  बरामद हुआ.
थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह काफी लंबे समय से गाड़ियों की चोरी करके बाहर सप्लाई करते थे। अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया गया है और फरार अभियुक्त की गिरफ़्तारी के प्रयास तेज कर दिया गया है.
अटैचमेंट क्षेत्र
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे