Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चढावा चढाने पर ही चलेगी मनरेगा योजना


अमरजीत सिंह 
मनरेगा योजना के संचालन मे बाबू बना बाधा
 फैजाबाद:मवई ब्लाक मे मनरेगा योजना लूटमलूट के चलते ठप पडी है काम के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति गाँवो मे देखने को मिल रहा है देश के गरीबो के लिए केन्द्र व राज्य सरकार जहाँ इस योजना से गरीबो को रोजगार के साथ गाँवो के विकाश क दावा करते नही थक रही वहीँ उन्ही के अधीनस्थ ब्लाक क्रमचारी अपने रवैय्ये से योजना को मनमाने तरीके से चला रहे है जिससे ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक महीनो एक फाईल पास कराने के लिए ब्लाक के चक्कर काटते है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मवई ब्लाक मे तैनात मनरेगा योजना से सम्बन्धित बाबू जी खुलेआम बिना खौफ ग्राम प्रधान व रोजगार सेवको से बिना पाँच प्रतिशत कमीशन लिए मनरेगा  की फाईल नही पास करते है ऐसे मे अगर रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान बैंक के नीचे खडे होकर मनरेगा मजदूर के सामने हाथ न फैलाये तो क्या करे बाबू जी के धनमोह के चलते मनरेगा मजदूर छ: छ: माह से मजदूरी के लिए बैंक के व ग्राम प्रधान के घर की परिक्रमा करते है वही ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक मजदूरो के धन के लिए बाबू जी के पटल की परिक्रमा करते है ऐसा नही है कि बाबू जी की इस करनी से ब्लाक के जिम्मेदार अनजान है लेकिन सवाल यह है कि वह भी चुप है लगभग मवई ब्लाक की वर्तमान समय मे सभी पंचायतो के मजदूरो की मजदूरी बकाया है लेकिन ब्लाक प्रशाषन की उदासीनता के चलते गरीब मजदूर बैंक के व प्रधान ब्लाक के चक्कर काट रहे इस बात की पुष्टी दबी जबान से ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक दोनो करते है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा योजना मे चढावा के चलते पटायी के साथ ही घटिया ईंट से गाँवो मे खडन्जा निर्माण धडल्ले से करवाया जा रहा है नाम न छापने की शर्त पर एक प्रधान ने बताया की अगर बाबू जी को चढावा न चढाये तो महीनो फाईल लटकाये रहते है जबकी मुँह माँगा कमीशन देने पर तुरन्त फाईल पास हो जाती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे