Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम


राकेश गिरी 
बस्ती। हड़िया चौराहा स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुये। बच्चों वैज्ञानिक उपकरणों के कई मॉडल प्रस्तुत किये। 7 वीं कक्षा के छात्र समीर द्वारा तैयार जेसीबी का मॉडल तैयार सभी को चौंका दिया। इंजेक्शन लगाले वाली सीरिंज से प्रेशर देकर जेसीबी को सक्रिय कर दिखाया तो सभी समीर की सराहना करने लगे। उसे प्रथम स्थान मिला। 8वीं की साक्षी और 6वीं के शिवांश क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य एसपी पाण्डेय ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रबंधक राम प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के अति प्रिय रहे पण्डित जवाहरलाल नेहरू पूरी दुनियां में चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते हैं। वे युगपुरूष थे, उन्होने आधुनिक भारत की बुनियाद रखी। भारत को आजाद कराने और वैश्वक पटल पर स्थापित करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे