Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक घायल



गोण्डा। मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार अट्ठारह वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को आनन् फानन मसकनवा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ युवक की हालत नाजुक होने पर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। युवक की पहचान संजय शर्मा निवासी हरखुपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बहन पूनम जो बभनान विद्यालय की दसवी की छात्रा है। उसे मसकनवा स्थित एक प्रतियोगी परीक्षा दिलाने लाया था। युवक बहन को विद्यालय छोड़ कर वापस आ रहा था। तभी मनकापुर रोड पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार टक्कर मारकर फरार हो गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे