Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:परिषदीय विद्यालय के छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन दुर्घटना को दे रही दावत


गोण्डा। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते दर्जनो नौनिहाल जान-जोखिम में डाल कर पढाई करते है। कभी भी हो सकती बडी दुर्घटना।
    मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय ग्राम बक्सरा आज्ञाराम के विद्यालयो के छत के ऊपर से ग्यारह हजार हाईटंेशन विद्युत तार विद्युत विभाग द्वारा गांव में सप्लाई दे रखा है। ग्राम प्रघान प्रतिनिधि विजय चैहान ने बताया अक्सर विद्युत आपूर्ति के समय लाइन ट्रिपलिंग होती है। जिससे दोनो विद्यालयो के अघ्ययनरत दर्जनो नौनिहाल जान-जोखिम में डाल कर पढाई करते है। विभाग को कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई है। विभाग किसी अप्रिय घटना का इंताजार कर है।
     विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुरली,संदीप सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिघि विजय चैहान उपजिलाधिकारी मनकापुर उमेश चंद्र उपाध्या को लिखित शिकायत भेज कर विद्यालय के छत के ऊपर से ग्यारह हजार हाईटेंशन विद्युत तार हटाने की गुहार लगायी है। वही एसडीओ विद्युत मनकापुर अस्वनी कुमार ने दूरभाष पर बताया कि मामला संज्ञान में नही है और जनहित में उसे प्राथमिकता से दिखवाया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे