गोंडा। मंगलवार को करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र अंर्तगत सभी स्कूल कालेजों में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कहीं खेल प्रतियोगिता तो कहीं सांस्कृतिक कायर्यक्रम छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।ं प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सरदार जगत सिंह ग्रामीण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष डा0 पुनीत सिंह द्वारा पुरुस्कृत किया गया। साथ ही संस्था द्वारा बच्चों को उपहार में किट भी प्रदान किया गया। ग्राम दत्तनगर के मजरा सुदई पुरवा में गांव के बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने गीत, कहानी के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गयादीन सिंह इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, बाबा बालकराम बालिका लघु माध्यमिक विद्यालय, सरयू इंटर कालेज व डिग्री कालेज, विवेकानंद विद्यालय, दयानंद विद्यालय एवं मदरसा वीर अब्दुल हमीद सहित अन्य स्कूल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में कई स्कूलों के बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें न्याय पंचायत स्तर के सभी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। राज किशोर शुक्ल, बीके श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, जगदीश्वरनंद मिश्र एवं सुरेश गोस्वामी सहित अन्य शिक्षक, बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म व बाल दिवस के अवसर पर मसकनवा स्थित बाबूलाल कमलापुरी इण्टर कालेज व ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में मेले व खेलों का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्दघाटन विद्यालय के प्रबन्धक पवन कमलपुरी ने किया। बच्चों ने आये हुए अतिथियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
बच्चों ने लगाये विभिन्न स्टाल
छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में पानी पूड़ी फास्ट फूड गुब्बारे की निशानेबाजी के स्टाल लगाये।
खेलों में रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, लंबी कूद, ऊची कूद , खो खो, क्रिकेट कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी आदि खेलो का आयोजन किया गया। आये हुये अतिथिगण, अभिभावक व स्थानीय लोगों बच्चों द्वारा दिखाये गये कौशल की जमकर सराहना की । इस मौके पर डायरेक्टर शिवकुमार मित्तल, सहायक निर्देशक रिंकू मित्तल, प्रधानाचार्य एकता गुप्ता, रविप्रकाश उपाध्याय, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षकगण,अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
वहीँ भोपतपुर बाजार के श्री राम प्रसाद चैधरी हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्र छात्राओं ने गीत गायन और रंगोली बनाकर कविताएं प्रस्तुत की।छात्र-छात्राओं ने जल बचाएं पेड़ बचाएं और पर्यावरण की रक्षा करें आदि संदेश प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप शर्मा संचालक सुरेश कुमार वर्मा व उपप्रधानाचार्य शिव प्रकाश बेन प्रताप शर्मा अंकित त्रिपाठी शैलेश पांडेय कन्हैया लाल यादव पूरन प्रसाद रामकुमार संदीप गुप्ता आरती मौर्य अंजली मौर्य सुषमा शीलम देवी विकास बर्मा आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ