राकेश गिरी
बस्ती । किसान युनियन के पदाधिकारी रामचन्द्र सिंह व नैमुननिशा पर उच्चाधिकारियों के उकसावे पर हुए जानलेवा हमले के विरूद्ध किसान युनियन का 24/11/17 से जारी धरना लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जारी है धरने को सम्बोधित करते हुए राम चन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक दोषी लेखपाल हर्षवर्धन व नायब तहसीलदार विजयकुमार पर कार्यवाही नहीं धरना जारी रहेगा भले ही हमें जान देना पडे रालोद के चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने कहा कि इस घटना में लेखपाल से अधिक अधिकारी दोषी है जो कि सत्ता के ईशारे पर किसानो नौजवानों की आवाज बुलंद करने वाले किसान युनियन व राष्ट्रीय लोकदल का दमन करना चाहते है कारण प्रमुख विपक्षी दल आज मौन बैठे हैं सिर्फ रालोद व व किसान युनियन सत्ता के कथनी करनी के अन्तर पर आवाज बुलंद कर रही है सो ये दमन की नीति चला कर पूर्ववर्ती सरकारों की भांति लूटतंत्र स्थापित करना चाह रहे हैं सासन हमारी लडाई को कुंद कराने हेतु लेखपाल के तरफ ,से फर्जी एन.सी.आर.दर्ज कराया गया है यदि उनपर किसी प्रकार की अभद्रता हुई थी तो उसी दिन ये सामने क्यों नहीं आये सांसद विधायक जो अपने मुद्दे पर धरना देते हैं आज विधान सभा में सहयोगी रहे युनियन पदाधिकारी व विकलांग महिला पर हुए हमले पर मौन हैं कारण सारी घटना इनके ईशारे पर हो रहा है किन्तु ये भूल रहे है कि हर्रैया वीरो की धरती है यहां मुण्डेरवा से बडी क्रान्ती होगी किसान अपना हक लेना जानता है कल से यहां जनसैलाब उमडेगा इस मौके पर केशवराम चौधरी पप्पू शर्मा छोटेलाल हरिप्रसाद चौधरी अजीत सिंह आशीष केशवचन्द पाण्डेय द्वारिका पाण्डेय के अलावां किसान युनियन के रामनिरंजन बर्मा बृजेश य़ादव संदीप यादव प्रिंस सिंह विवेक पाण्डेय सहित सैकडों कार्यकर्ता दिनरात संघर्षरत हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ