राकेश गिरी
बस्ती । सड़क हादसे में बुरी तरह घायल युवा पत्रकार एवं उपजा के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार शुक्ला (42) का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रमोद अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटे कार्तिक, आकाश एवं बेटी राखी को छोड़ गये हैं। अयोध्या के पवित्र सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोकाकुल पत्रकारों ने प्रेस क्लब सभागार में उन्हे श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि प्रमोद का हंसमुख व्यक्तित्व आसानी से भुलाया नही जा सकेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रमोद सभी के प्रिय थे।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्र्रमुख रूप से महेन्द्र तिवारी, रामसेवक पाण्डेय, अमृत लाल, अशोक श्रीवास्तव, बबुन्दर शरण सिंह यादव, पारस मौर्या, रजनीश तिवारी, राजुकमार शुक्ला, आलोक तिवारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह, विश्वेष प्रताप सिंह, राजेश पाण्डेय, प्रेमनाथ गोंड, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, अनूप मिश्रा, राजकुमार पाण्डेय, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजेश शंकर मिश्रा, जीशान हैदर रिज़वी, हेमन्त पाण्डेय, ब्रहमदेव पाण्डेय, शिवनरायन मिश्रा, एसपी श्रीवास्तव, संजय राय, देवेन्द्र पांडे, आशुतोष नरायन, सतेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, उमेश मद्धेशिया, जेपी उपाध्याय, बीपी लहरी, चन्द प्र्रकाश शर्मा, वशिष्ठ पाण्ेय, हरिशंकर तिवारी, सुदृष्निरायन त्रिपाठी, अरूणेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, सवेश श्रीवास्तव, विश्राम प्र्रसाद, राघवेन्द्र्र्र सिंह, पुनीत ओझा, अनिल श्रीवास्तव, अजीत सिंह, काशीराम दुबे, राजेन्द्र्र उपाध्याय आदि शामिल थे। सभी पत्रकारों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुये पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी में साहस प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ