Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पचास हजार नकदी समेत जेवरात उड़ाये, पीड़ित ने सौपीं तहरीर


चौकी पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
लालगंज प्रतापगढ़लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बासूपुर पौड़िया गांव मे पंाच आरोपियो द्वारा छत के सहारे घर मे घुसकर कीमती जेवरात समेत पचास हजार नकदी की लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। गांव के पीड़ित धर्मेन्द्र कुमार जोशी ने कोतवाली मे दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि उसके गांव के एक आरोपी द्वारा बीती इक्कीस नवम्बर की रात चार अन्य अज्ञात के साथ पड़ोसी के छत के सहारे उसके घर मे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। तहरीर मे कहा गया है कि आरोपियों ने हाल ही मे उसके द्वारा बेची गयी बोलेरो जीप से मिले पचास हजार नकदी और महिलाओं के सोने चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने घटना के समय जगहट होने पर एक आरोपी को पहचान भी लिया गया। कहा गया है कि भुक्तभोगी द्वारा घटना की अगली सुबह लीलापुर पुलिस चौकी मे तहरीर भी दी गई किंतु चौकी पुलिस जांच के नाम पर कार्रवाई मे टालू रवैया अख्तियार किये हुये है। पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली पुलिस मे तहरीर देते हुये कहा है कि चौकी पुलिस मे सूचना देने के बाद नामजद आरोपी परिवार को जानलेवा धमकी भी दे रहा है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे