Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुम्बई हमले की नौंवी बरसी पर मृतकों को दिया श्रद्धांजलि


राकेश गिरी 
बस्ती । चित्रांश क्लब द्वारा 26 नवम्बर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए दस आतंकियों किये गये 166लोगों की हत्या कर आतंक का नंगा नाच करने के दौरान मारे गये और घायल हुये लोगों की स्मृति में 9वीं बरसी पर गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर विश्व शांति की कामना की गई।
क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कें और वीटी स्टेशन, ताज होटल समेत दूसरी जगहें आज भी इस हमले की कहानी बयां करती हैं। मुंबई के लिए वह काली रात थी। दस आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 166 मासूम लोगों की हत्या कर दी थी। इस आतंकी घटना से समूचा देश स्तब्ध रह गया था। यह काला दिन देश कभी भुला नहीं पायेगा। 
मुम्बई पर हुये आतंकी हमले के 9 वीं बरसी पर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि  व्यक्त करने वालों में अनूप खरे, रामानन्द नन्हें, पंकज गोस्वामी, अनिल पाण्डेय, आदर्श श्रीवास्तव, अमर सोनी अशोक श्रीवास्तव, अनूप मिश्र आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे