Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:बीसीएम में गन्ना पेराई कार्य हुआ शुरू


अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश तिवारी
मिल के अधिशाषी अध्यक्ष ने पूजन-अर्चन के बाद कराया प्रारंभ
डीएम, एसपी, डीसीओ सहित तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

बलरामपुर । जिला मुख्यालय स्थित बलरामपुर चीनी मिल में आज विधिवत पूजन अर्चन के बाद पेराई सत्र 2017 - 18 का शुभारंभ किया गया । मिल के अधिशाषी अध्यक्ष नरेश कुमार खेतान द्वारा विद्वान पंडितों की देखरेख में परंपरागत ढंग से पूजन-अर्चन किया गया । मुख्य अतिथि जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र, सदर विधायक पलटू राम व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव पूजन, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर भरत लाल सरोज व गन्ना समिति बलरामपुर के चेयरमैन रणवीर सिंह रानू द्वारा मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया ।
             जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर के 3 चीनी मिलों में से एक चीनी मिल बीसीएम के बलरामपुर यूनिट में गन्ना पेराई का कार्य आज से शुरू हो गया है । बलरामपुर क्षेत्र गन्ना बहुतायत क्षेत्र है इस क्षेत्र में लगभग 70 से 80% कृषि भूमि पर गन्ने की खेती की जाती है । चीनी मिल प्रारंभ होने के बाद गन्ने की फसल काटकर किसान गेहूं की बुवाई करते हैं और समय से चीनी मिल कर प्रारंभ हो जाने से किसानों के गेहूं बुवाई का रास्ता भी अब आसान हो गया है । जिले के दो अन्य चीनी मिलें बीसीएम की तुलसीपुर यूनिट तथा बजाज हिंदुस्तान की ईटई मैदा शुगर मिल में शीघ्र ही पेराई सत्र का आरंभ होने की संभावना है । पेराई सत्र का प्रारंभ मिल के अधिशाषी अध्यक्ष नरेश कुमार खेतान ने विधिवत पूजन अर्चन के बाद कराया । पेराई सत्र के प्रारंभ अवसर पर सदर विधायक पलटू राम, जिला अधिकारी राकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव पूजन, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज, मिल के डायरेक्टर डॉ अरविंद कृष्ण सक्सेना, महाप्रबंधक गन्ना राजीव गुप्ता, महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल, उप महाप्रबंधक पावर डिवीज़न महेंद्र अग्रवाल, जीएम टेक्निकल राजीव त्यागी, एजीएम फाइनेंस वी एन ठाकुर, चीफ मैनेजर गन्ना एनके दूबे व श्रमिक कल्याण अधिकारी एस पी सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मिल के अधिकारी-कर्मचारी व किसान मौजूद रहे । मौजूद अतिथियों ने मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया । डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पेराई सत्र प्रारंभ होने से किसानों की समस्याएं हल हल होने की बात कही । वही मिल के अधिशासी अध्यक्ष एनके खेतान ने किसानों से मिल द्वारा दिए गए पर्ची के अनुरूप समय से गन्ना सप्लाई करने का अनुरोध किया । उन्होंने यह भी कहा कि किसानो के गन्ने का भुगतान समय से किया जाएगा  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे