Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:सिटी पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट डे संपन्न



अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:नगर के सिटी पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिक स्पोर्ट्स डे के अवसर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसका शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सैयद तहजीबुल हसन ज़ैदी, पूर्व मंत्री सय्यद अब्बास अली जैदी  रुश्दी एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रूदौली जब्बार अली  द्वारा क्रीडा स्थल पर गुब्बारा छोड़ कर किया गया खेलकूद कार्यक्रम में गेंद बटोरना, मेंढक दौड़, रस्साकशी ,कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा ग्रीनहाउस डांस, राजकुमारी खोजना, एरोबिक डांस, ग्रीन हाउस इंचार्ज फराह अली, येलो हाउस इंचार्ज मधुलिका श्रीवास्तव, ब्लू हाउस इंचार्ज राहुल यादव व रेड हाउस इंचार्ज संतोष सिंह की कुशल देखरेख में संपन्न हुआ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत मां तुझे सलाम सहित अन्य कार्यक्रमों को देख अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भूरी भूरी प्रशंसा किया प्रतियोगिता में विजेता टीम को सिटी पब्लिक स्कूल संस्थापिका श्रीमती मासूमा ज़ैदी ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ इसको संपन्न कराने में विद्यालय प्रधानाचार्य शिवांगी श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य सिर्फ असलम ,प्रशासनिक अधिकारी तमशील इम्तियाज़, सर्वेक्षक अविनाश ,दिव्या गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम में सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अतीक खां, गजाली मियां, हाजी अमानत अली, अब्दुल जब्बार अंसारी,वरिष्ठ पत्रकार अजय गुप्ता,हाफिज सबाहुद्दीन,हनीफ अंसारी,मो शारिक,असलान शिब्ली व भाजपा नेता हिमांशु गर्ग सहित बच्चों के अभिभावक भारी संख्या मे मौजूद रहे
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे