अमरजीत सिंह
समाजवादी पार्टी को गहरी चोट व सदमा:रुश्दी मियां
फ़ैज़ाबाद:रूदौली विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं व् कार्यकर्ताओं को उस वक़्त गहरी चोट व् सदमा पहुंचा जब रूदौली में पुर्व ब्लॉक प्रमुख मवई हरिश चंद्र रावत के आकस्मिक निधन की खबर आई पूर्व प्रमुख हरिश चंद्र रावत को क्षेत्र के ग़रीबो व् दलितों का नेता माना जाता था आज जैसे ही उनके आकस्मिक निधन की खबर आई तो समाजवादी पार्टी के लोग ग़म में डूब गए पूर्व मंत्री अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मियां ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि मेरी कैफ़ियत इस वक़्त उस किसान की तरह है की जिसने ख़ूब मेहनत और लगन के साथ फ़सल तय्यार की हो और फ़सल तय्यार हो जाने पर दैवी प्रकोप से सम्पूर्ण फ़सल नष्ट हो जाए हमारे भाई मज़बूत साथी और समाजवादी परिवार में ग़रीबों और दलितों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ने वाले साथियों में अग्रिम पंक्ति के नेता भाई हरीशचंद्र रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई की अभी थोड़ी देर पहले मेदांता अस्पताल गुरूगराम गुड़गाँव में निधन से समाजवादी पार्टी को गहरी चोट और सदमा दिया है उन्होंने कहा कि हरीशचंद्र भाई आप हमेशा हम समाजवादियों के दिलों में जीवित रहेंगे और आपकी अधूरी हर ज़िम्मेदारी को हम पूरा करेंगे
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और मुझे उनके परिवार का सामना कर उनको सम्भालने की शक्ति प्रदान करे
श्री हरिश चंद्र रावत के आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट करने वालो में नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी जब्बार अली,राम नरेश गुप्ता,पूर्व प्रमुख निशात अली खान,मुनव्वर अली,छोटे लाल यादव,मो अतीक खान,अब्दुल जब्बार एड्वोकेट,ग़ज़ाली मियां,हनीफ अंसारी,अब्दुल हई खान,वैस अंसारी "गुड्डू",पिंटू वर्मा,सत्य प्रकाश यादव् आदि नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ