Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:परिक्रमा करने गयी नाबालिग लड़की से गांव के ही 3 लोगो ने किया दुष्कर्म



डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज(गोंडा)  चौदहकोसी परिक्रमा गयी नाबालिग लड़की को गांव के ही 3 लोग बरगला कर भाग के गये और अज्ञात स्थान पर 4 दिनों तक दुष्कर्म किया फिर 1 नवम्बर की रात में गोंडा फैजाबाद मार्ग पर अचलपुर चौराहे पर अकेली छोड़ कर चले गये। पीड़िता की माँ की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

      वजीरगंज थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अयोध्या चौदह कोसी परिक्रमा को गयी थी।  शिव कुमार , लल्ला यादव, राम प्रसाद निवासी हजरतपुर ने अयोध्या से ही  बहला फुसला कर भगा ले गए और अज्ञात स्थान पर 4 दिन रोक कर दुष्कर्म किया। 1 नवम्बर की रात 1 बजे उसे अचलपुर चौराहे पर अकेली छोड़ कर चले गए। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुँची और कहानी अपने परिवार वालों को सुनाई। पीड़ित की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे