Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:आधा दर्जन लोगो के विरुद्ध लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज


 गोण्डा। थाना धानेपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी मे एक महिला की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर राजस्व निरीक्षक की जाँच आख्या पर नायब तहसीलदार के आदेश पर धानेपुर पुलिस ने रुद्रगढ़ नौसी की महिला ग्राम प्रधान के पति व प्रतिनिधि सहित आधा दर्जन लोगो के विरुद्ध 2/3 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं ।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार वादी ज्योति दूबे पुत्री संतोष कुमार दूबे ने क्षेत्रीय लेखपाल निरंकार को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर वर्तमान महिला ग्राम प्रधान के पति मो0 शमीम पुत्र मो0 मुस्तकीम ,मो0 वसीम ,जूबेर अहमद ,इमरान ,अब्बुबकर व मो0 नदीम पुत्रगण मो0 मुस्तकीम द्वारा चकभूमि व ग्राम समाज के गाटा पर अवैध रुप से कब्जा कर घर बना लिया हैं ।इस शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जाँच पड़ताल की तो शिकायत सत्य पायी ।लेखपाल ने अपनी जाँच रिपोर्ट धानेपुर राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार सिंह को दी ।इस पर राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने अपनी जाँच आख्या नायब तहसीलदार गोण्डा को सौंपी जिसपर नायब तहसीलदार ने धानेपुर पुलिस को उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध भूमि चक गाटा जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करने के आरोप मे मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया ।थानाध्यक्ष धानेपुर मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 348/17 धारा 2/3 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे