गोण्डा। थाना धानेपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कर्मडीह के वर्तमान ग्राम प्रधान उनके दो पुत्रों व एक भतीजे के विरुद्ध भाजपा नेता पर हमला करने के आरोप मे एन सी आर दर्ज कर लिया हैं।
सूत्रों द्वारा प्राप्त विवरण अनुसार ग्राम पंचायत मे कराये जा रहे विकास कार्यों की अनियमितताओं की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने से गुस्साये वर्तमान ग्राम प्रधान कर्मडीह अशोक कुमार उनके दो पुत्र अमित एव कमल व भतीजे अवधेश पुत्र अमरेश द्वारा विगत 20 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे सरयू नहर पर शौच हेतु जाते समय भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य व धर्मेई के सेक्टर प्रभारी पूरन लाल सोनी निवासी कर्मडीह पर हमला कर दिया था जिसकी शिकायत वादी पूरन लाल सोनी ने उसी दिन थाने पर की थी ।जिस पर धानेपुर पुलिस ने एन सी आर संख्या 146/17 धारा 323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। उक्त जानकारी एसओ मनीष कुमार पाण्डेय ने दी हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ