अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के नेवरा बाजार के पास सोमवार की शाम को बाइक सवार युवक की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया सूचना पाकर डायल 100 मौके पर पहुँच कर घायल को सी एच सी मवई पहुंचा कर बाइक सवार युवक को मवई थाने पहुंचा दिया ।ग्राम संडवा के रामकुमार पुत्र जोखन 60 वर्ष सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे नेवरा की बाजार से सब्जी लेकर सायकिल से घर लौट रहे थे नेवरा टेक्सी स्टैण्ड के पास रामकुमार जैसे पहुंचे उसी समय पीछे से बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी बाइक की टक्कर से रामकुमार गिर पड़े रामकुमार के सिर में काफी चोटें आयीं ।किसी ने दुर्घटना की सूचना डायल 100 पर कर दी सूचना पाकर पी आर बी 0925 के प्रभारी सुखदेव तिवारी, सिपाही पंकज कुमार, चालक अनिल यादव मौके पर पहुँच कर घायल रामकुमार को सी एच सी मवई पहुंचा दिया जबकि बाइक सवार उबैद उर्फ़ राहुल पुत्र जावेद निवासी चंद्रामऊ रशीद पटी को हिरासत में लेकर मवई थाने पहुंचा दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ