Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैजाबाद:ईमानदार और पारदर्शी व्यवस्था के लिए डिजिटल भुगतान जरूरी:तिवारी


अमरजीत सिंह 
फ़ैजाबाद: तकनीकी युग में डिजिटल पेमेंट मोड भविष्य की आर्थिक गतिविधियों का आधार बनकर उभरा है डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए शिक्षित वर्ग की भूमिका अहम है। सरकार ने डिजिटल पेमेंट के माध्यम से ईमानदार व पारदर्शी आर्थिक व्यवस्था बनाने की ओर कदम बढ़ा दिया है। अब सभी जागरूक व शिक्षित नागरिकों की जिम्मेवारी बनती है कि वे आगे बढ़कर इस प्रक्रिया को सफल बनाएं। यह बातें सोमवार को मवई ब्लाक के द्वारिकपुर ग्राम पंचायत के मल्लाहन पुरवा गांव में आयोजित नाबार्ड समायोजन फंड के तहत डिजिटल गोइंग कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक आफ आर्यवर्त के शाखा प्रबंधक अनुज तिवारी ने कही। 
उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कैशलेस लेन देन की प्रक्रिया में ना केवल भागीदार बनने बल्कि अपने परिजनों, पड़ोसियों और अपने क्षेत्र में अन्य परिचित लोगों को कैशलेस लेन देन की प्रक्रिया में भागीदार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईपेमेंट से आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता आएगी, समय की बचत होगी, कैश की समस्या खत्म होगी। उन्होंने कहा कि देश नए आर्थिक युग में प्रवेश कर रहा है।
इस कार्य में शुरूआती तौर में थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है, लेकिन जब हम इस कार्य को निरंतर करते रहेंगे तो वो दिक्कत भी दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनपढ़ और कम पढ़े लिखे लोग जिनका बैंक खाता है , उन लोगों को डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत आ सकती है, जिसके लिए वे अपने शिक्षित बच्चों की मदद ले सकते हैं।उन्होंने कर्जमाफी ,केसीसी ऋण, मुद्रा योजना, और खाते में मोबाइल और आधार जोड़ने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया ।शाखा प्रबंधक अनुज तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर सरपंचों, पंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, चौकीदार व नंबरदार इत्यादि को डिजिटल भुगतानों के प्रति शिक्षित किया जा रहा है और उनके मोबाइल फोन पर भुगतान ऐप इंस्टॉल करने के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए बैंकों व गांव में स्थापित सीएससी पर भी बैंकों के द्वारा बैंक मित्र उपलब्ध करवाए गए है, जो लोगों की डिजिटल भुगतान करने में मदद करेंगे।उन्होंने नकदी रहित लेन देन के तरीकों की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री द्वारा संचालित बीमा योजनाओं की जानकारी दी ।इस  कैम्प के दौरान ही 57 लोगों का 12 रुपये का सुरक्षा बीमा कराया गया । मौके पर ही 3 केसीसी तथा 3 मुद्रा ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किये गए । इस मौके पर प्रधान बैजनाथ और कुञ्ज बिहारी लाल ,पंचायत मित्र कमलप्रकाश ,रामकरन ,डब्बू लाला ,सुरेश यादव , निखिल मिश्रा,बैंक मित्र कृष्ण मगन,सुंदर लाल, समेत तमाम सम्मानित लोग मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे