खुर्शीद खान
सुलतानपुर।कांग्रेस के गढ़ अमेठी में 2014 के लोकसभा इलेक्शन में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ाने वाले आप नेता कुमार विश्वास की खुद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। यहां ACJM-6 की कोर्ट ने उनके खिलाफ NBW का आर्डर जारी किया है, साथ ही उन्हें 3 जनवरी को कोर्ट में हाज़िर होने को भी कहा है। मंगलवार को आये आर्डर के बाद कुमार विश्वास के खिलाफ अब तक 2 NBW के आर्डर आ चुके हैं। 3 मई 2014 केस में NBW
आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा इलेक्शन के दौरान आप नेता कुमार विश्वास ने अमेठी में राहुल को चुनौती देते हुए इलेक्शन लड़ा था और जमकर कैम्पेन किया था। जहां उनके खिलाफ अमेठी के अलग-अलग थानों में कई पाल्टिकल केस दर्ज हुए थे। इन्हीं केस में
उन पर 3 मई 2014 को गौरीगंज थाने में एसओ रतन सिंह की तहरीर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व बिना अनुमति के अवैध प्रचार सामग्री रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को इस केस में ACJM-6 की कोर्ट में उनके खिलाफ NBW की कार्यवाई करते हुए 3 जनवरी को उन्हें कोर्ट में हाज़िर होने के लिये कहा है।
18 अप्रैल 2014 को गौरीगंज थाने में विश्वास समेत 250 के खिलाफ हुआ था केस
इसके अलावा आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ 18 अप्रैल 2014 को गौरीगंज थाने में भी केस दर्ज हुआ था। दरअस्ल ये केस तब दर्ज हुआ था जब कुमार विश्वास गौरीगंज थाने में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे और कांग्रेस नेता विनोद मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए गए थे। आप प्रत्याशी का आरोप था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया, तब वे गौरीगंज थाने में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। पुलिस का आरोप है कि आप नेता ने थाने का घेराव कर थाना परिसर में उत्तेजक भाषण देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था। गौरीगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष रतन सिंह ने आप नेता कुमार विश्वास और उनके 250 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
20 अप्रैल 2014 गौरीगंज थाने में दर्ज हुआ था केस, केजरीवाल भी हैं आरोपी
यही नहीं बल्कि इसी लोकसभा चुनाव के दौरान गौरीगंज थाने में 20 अप्रैल 2014 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप प्रत्याशी कुमार विश्वास समेत छह नामजद और 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने व रोड जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
14 मार्च 2014 को कमरौली थाने में दर्ज हुआ था केस
इसी क्रम में कमरौली थाने में 14 मार्च 2014 को थाना क्षेत्र के सिंदुरवा गांव निवासी इशराक ठाकुर ने कुमार विश्वास व 65 अन्य समर्थकों के खिलाफ बलवा, मारपीट, हमला करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कुमार विश्वास समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमे सभी ने कुमार विश्वास को पहचानने से इंकार किया है। कोर्ट ने इस मामले में 10 दिसम्बर को सुनवाई करने और फिर से पत्रावली पेश करने की बात कही है। आपको बता दें उक्त केस में 10 नवम्बर को NBW की कार्यवाई हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ