गोण्डा:माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तरप्रदेश,माननीय जिलाधिकारी महोदय जनपद गोण्डा का ध्यान ग्राम पंचायत कैथोला,ब्लॉक हरधरमऊ जनपद गोण्डा स्थित उप स्थास्थ केंद्र एवं ग्राम पंचायत भवन के क्षति ग्रस्त एवं दयनीय स्थित के संबंध में मै अविनाश सिंह छात्र नेता लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा आपको सादर अवगत कराना चाहता हूँ।
महोदय स्थान बालपुर बाजार से लगभग 5 KM उत्तर की तरह स्थित हैं। इसकी शिकायत मेने 1 महीने पहले जिलाधिकारी से की थी जो की मुझे लिखित पत्र पर अधिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने मुझे बताया कि वहां पर ANM स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है इसीलिए अविनाश सिंह ने इसका निरीक्षण किया । तो देखा गया कि 2 साल से इसमें ताला बंद है और इस ग्राम सभा के आस पास ग्राम कैथोला,भुलभुलिया, लोहसा,मुरावनपुर्वा,डालपुरवा, अय्योध्या पुरवा व अहिरन पुरवा आते हैं। इन गावों की आबादी लगभग 7000 के करीब है सभी ग्रामीण यह तो छोटे-मोटे किसान है या मजदूर इनकी स्थिति अति दयनीय है। इनके पास ठीक से न तो पहनने का कपड़ा है न रहने का घर है।
शिक्षा,स्थास्थ,बिजली,पानी,सड़क भगवान ही जाने आजादी के 70 वर्षों के बाद मूल भूत अधिकार से यहाँ की जनता वंचित हैं क्यों क्या इन लोगों के मत का मूल्य किसी से कम है। आखिर इसका जवाबदार कौन है?
अनपढ़ होने के कारण ये लिखित शिकायत नही कर सकते यदि ये लोग धरना प्रदर्शन करे तो खुद व् जानवर तथा परिवार को भूखे पेट सोना पड़ेगा।ये इलाज हेतु गोण्डा या अन्य किसी स्थान पर जाये तो जाने आने का साधन नही है। इलाज कहा से करे माननीयो से निवेदन है कि एक कमेटी गठित कर जांच करवाया जाए ।
मौका ए हालात की स्थिति क्या है ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त सहायता जैसे आवास,नाली,सड़क,पेंसन आदि करवाई जाए। उप स्वास्थ केंद्र में ताला लगा है बड़ी-बड़ी झाड़िया,साँप एवं आवारा पशुओं का आराम गाह बना हुआ है साथ में ग्राम पंचायत कैथोला का पंचायत भवन की भी यही स्थिति है यह समस्या प्रभावशाली लोगों के शोषण एवं भ्रटाचार के सरंक्षण के कारण फली भूत है।
अविनाश सिंह
छात्र संघ अध्यक्ष(प्रतिनिधि)
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ