गोंडा। करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार पूर्वी निवासी शिवकुमार कांदू ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि आईपीएफ का सक्रिय कार्यकर्ता है। उसने जन सूचना अधिकार का प्रयोग करके नगर पालिका परिषद से संबंधित कुछ सूचनाएं प्राप्त की थी। जिसे लेकर उसके विरुद्ध षड़यंत्र रचा जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा नगर में धार्मिक उन्माद व भ्रम फैलाया जा रहा है। कि शिवकुमार द्वारा एक धार्मिक स्थल पर निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। उसका आरोप है कि उसके साथ कभी भी कोई अप्रिये घटना घटित की जा सकती है। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर मामले की छानबीन करके उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा हे तो मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ