गोंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की ससुराल में गांव के पास एक शीशम के पतले वृक्ष की जड़ पर शव पाया गया है। ससुराली जन व पुलिस उसकी मौत फांसी लगाने से होने की बात कह रही है। जब कि मृतक के परिजन उसे मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुवंरपुर अमरहा के मजरा सिंकिहा से जुड़ा है। यहां के निवासी लाल मास्टर (25) पुत्र राम गोपाल रविवार को अपने ससुराल ग्राम भितिहा निवासी रवींद्रलाल के यहां गया था। सोमवार की सुबह गांव के पास एक पतले शीशम के वृक्ष की जड़ पर संदिग्ध अवस्था में उसका शव पड़ा था। ससुराली जनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना करनैलगंज कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता राम गोपाल ने बताया कि उसके पुत्र लाल मास्टर व उसकी पत्नी मंजू में कुछ विवाद हो गया था। जिससे वह करीब दो वर्षो से अपने पुत्र राज (8) व पुत्री रानी (6) के साथ अपने मायके रह रही थी। बीते शुक्रवार से लाल मास्टर लगातार अपने ससुराल आता जाता रहा। सोमवार को सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंच जो दिखा गया उससे प्रतीत हो रहा है। कि उसने फांसी नही लगाया बल्कि इसमें कुछ और बात है। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उसने फांसी लगाया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ