गोण्डा। थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोपी भूर्रे उर्फ वसीम पुत्र पुत्तीलाल निवासी भूलभूलिया टेढ़ी थाना कटराबाजार को थाना कटराबाजार पर पंजीकृत पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त पर थाना कटराबाजार क्षेत्र की एक नाबालिक दलित लड़की के साथ अश्लील हरकत करना तथा लड़की द्वारा विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुये गाली गुप्ता देना तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। जिसके सम्बन्ध में थाना कटराबाजार पर पीड़िता की माता ने उक्त अभियुक्त के विरूद्व 28 नवम्बर को अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसमें 30 नवम्बर को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को ग्राम भूलभूलिया टेढ़ी थाना कटराबाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ