Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सांसद प्रमोद ने जतायी चंद्रिका सिंह शिशोदिया के निधन पर संवेदना


लालगंज प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के ससुर महाराजा चंद्रिका सिंह शिशोदिया के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुये देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती मे उनके योगदान को अविस्मरणीय ठहराया है। वहीं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी महाराजा चन्द्रिका सिंह शिशोदिया के निधन पर दुःख जताया है। इधर कस्बा स्थित अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज व सांगीपुर के गांधी इण्टर कालेज मे भी गुरूवार को हुई शोक सभाओं मे स्व0 चंद्रिका सिंह के निधन पर शिक्षकांे व छात्र छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी, प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय, रमाशंकर तिवारी, संजय सिंह, सुरेश सिंह, रामसिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्र, नवीन प्रताप सिंह, ददन सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, केडी मिश्रा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे