लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बेलहा गांव के कान का पुरवा निवासी रामलाल की पत्नी लखपती देवी की मारपीट मे घायल होने के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। गुरूवार को मृतका का शव गांव पहुंचा तो परिजनों मे कोहराम मच गया। इधर मृतका की मौत को लेकर उसके पति रामलाल ने गुरूवार को कोतवाली मे दी गई तहरीर मे गांव के मुनेश्वर, रमेशर व छोटेलाल के खिलाफ पत्नी की मौत को लेकर मुकदमा दर्ज किये जाने की बात कही गयी है। मृतका के पति का आरोप है कि बीती बीस नवम्बर को आरोपियों ने रास्ते के विवाद मे मारपीट कर उसकी पत्नी को चुटहिल कर दिया था। मृतका को परिजन इलाज के लिये सीएचसी ले आये तथा यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गयी। बुधवार को मेडिकल कालेज मे मृतका का पीएम किया गया। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ