लालगंज प्रतापगढ़। खानापट्टी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुननवी मे अतीके मिल्लत की शान मे दिन गुरूवार को शायरी व तकरीर पेश की गयी। अतीके उर्स के जलसे मे हजरत अल्लामा, मौलाना गुल मोहम्मद खां नक्शबंदी बुलंदशहर, मौलाना शायान रजा खां पीलीभीत, मुफ्ती मौलाना सैययद आफताब बांदा व हैदर प्रतापगढ़ी ने मौलाना अतीक साहेब को गरीबों तथा यतीमों का सरपरस्त ठहराते हुये हजरत की मजार पर तकरीर पेश किया। हैदर प्रतापगढ़ी ने जलसे को रौनक बनाते हुये पढ़ा-पार छतरी से दरिया को जिसने किया, उस अतीके मुजाहिद पे लाखों सलाम। चार रोजा जलसे मे बड़ी तादात मे जुटे लोगों ने अपनी अकीदत पेश करने को हाजिर दिखे। तकरीर ए जलसे की कयादत मौलाना रहमानी मियां ने किया। इस मौके पर मतलूब अहमद खां, बेलाल रहमानी, मो0 खालिद, अब्दुल लतीफ, जियावल, जर्रार अहमद, कासिम कौशाम्बी, मतीन खान, हाफिज जाहिद, इम्तियाज खां आदि रहे। वहीं जलसे मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे लोगों के स्वास्थ्य का भी परीक्षण व सेहत के लिये मसविरा दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ