Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाबा घुइसरनाथ होगा सर्वश्रेष्ठ धाम:मोना


विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का विधायक ने लिया जायजा
लालगंज प्रतापगढ़ क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र मे भ्रमण कर विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विधायक मोना ने सांगीपुर क्षेत्र के शुकुलपुर गांव पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राघवेन्द्र नाथ शुक्ल व मेढ़ावां मे सिद्धनाथ तिवारी की आकस्मिक मौत पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होनें बाबा घुइसरनाथ धाम मे पर्यटन विभाग द्वारा जारी सोलर पावर प्लाण्ट समेत निर्माणाधीन पैदल सेतु परियोजना के कार्य मे तेजी लाये जाने को लेकर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये। यहां उन्होनें कहा कि बाबा घुइसरनाथ धाम को राज्य एवं केंद्रीय पर्यटन के क्षेत्र मे सबसे विकसित धाम का दर्जा दिलाये जाने को लेकर वह सांसद प्रमोद तिवारी के सहयोग से अनवरत अपना प्रयास जारी रखेगी। विधायक ने सांगीपुर, उदयपुर, अठेहा, लालगंज, रामपुर बावली मे जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं की भी सुनवाई की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, रोहित शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डा0 चंद्रेश सिंह, लालजी यादव, पवन शुक्ला, अवधेश सिंह, रामबोध शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे