Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पहली टाउन एरिया की सत्ता का रचेगा लालगंज इतिहास


लालगंज प्रतापगढ़। पहली स्थानीय टाउन एरिया की गठित होने वाली सत्ता का आज शुक्रवार को लालगंज इतिहास रचेगा। तहसील सभागार मे चेयरमैन समेत सोलह वार्डो के सभासदों का जनादेश दोपहर तक आने की उम्मीद है। इधर प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सख्त पुलिसिया पहरा बैठा रखा है। एसडीएम कोमल यादव के मुताबिक बगैर पास के मतगणना स्थल के इर्द गिर्द भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगें। चेयरमैन पद के लिये सत्रह चक्रों मे मतगणना की जायेगी। कोतवाल तुषार दत्त त्यागी की अगुवाई मे पुलिस बल ने गुरूवार को नगर क्षेत्र मे चेकिंग अभियान भी चलाया। मतगणना को लेकर प्रत्याशी व अभिकर्ता भी देर शाम तक गणना एजेण्ट का पास निर्गत कराने मे मशक्कत करते दिखे। चुनाव परिणाम आने के पूर्व हालांकि चेयरमैन पद के सभी खेमो मे जीत व हार का भी मैराथन देखा गया। समर्थक अपने अपने उम्मीदवारों की जीत को पक्का होने का दावा पेश करते रहे। कई स्थानों पर तो जीत को लेकर बाजी भी दांव पर लगायी गयी है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे