Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO:सरकारी हैंडपंप से भरा पानी तो एक शख्स को पीट-पीटकर उतरा मौत के घाट


सतेन्द्र खरे 
 यूपी में एक शख्स को सरकारी हैंडपंप से पानी भरने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है | मामला कौशाम्बी जिले में उपरहार गाव का है, जहाँ के ग्राम प्रधान ने यदुनाथ यादव के परिवार को सरकारी हैंडपंप से पानी भरने से रोक लगाई थी | इसके बाद भी सुबह चोरी छिपे यदुनाथ और उसके परिवार ने हैंडपंप से पानी भर लिया | जिससे नाराज़ ग्राम प्रधान और उसके गुर्गो ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों ने पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया | इस घटना में यदुनाथ की मौत हो गई जबकि परिवार के दूसरे सदस्यो को सर में चोट आई है | घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता ने महेवाघाट पुलिस के साथ भारी पुलिस बल गाव में तैनात कर दिया है | एसपी का दावा है कि महेवाघाट पुलिस ने तेज कार्यवाही करते इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | 
वीडियो :शिवबरन,  मृतक यदुनाथ का भाई

महेवाघाट थाना इलाके के उपरहार गाव के रहने वाले यदुनाथ के परिवार पर ग्राम प्रधान शिवबरन ने सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर 6 महीने पहले रोक लगाईं थी | ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार पर यह रोक अपने परिवार की एक युवती को भगा कर शादी करने के चलते सजा के तौर पर लगाईं थी | इसके बाद भी यदुनाथ और उसके परिवार ने आज सुबह चोरी से अपने घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरना शुरू कर दिया | ग्राम प्रधान के तुगलकी फरमान की अवहेलना की जानकारी मिलते ही खुद प्रधान राहुल और उसके गुर्गो ने पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया | इस घटना में आरोपियों ने यदुनाथ की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी और यदुनाथ को बचाने आये परिवार के दूसरे सदस्यों को सर हाथ पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर मार मार कर आरोपियों ने लहुलुहान कर दिया | 
वीडियो : क्या कहते है एसपी कौशाम्बी

महज सरकारी हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में हत्या और बवाल की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता ने महेवाघाट पुलिस समेत भारी पुलिस बल गाव में तैनात कर दिया | मौके पर पहुचते ही पुलिस अधिकारियो ने सबसे पहले घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और फिर मृतक यदुनाथ की लाश को अपने कब्जे में ले लिया है | एसपी प्रदीप गुप्ता ने इस मामले पर दावा किया है कि महेवाघाट पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है | जिनसे पुलिस पूंछ-तांछ कर रही है | पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाइ जाएगी | 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे