Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला चिकित्साधिकारी आए दिन रहती हैं गायब


अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद: मवई ब्लॉक मुख्यालय समीप स्थित सीएचसी मवई में सुविधाएं न मिलने से मरीज परेसान है।करोडों रुपये खर्च कर पीएचसी से सीएचसी में तब्दील हुए इस अस्पताल में अब संसाधनों का टोटा है।कहने को तो सीएचसी है पर सर्दी जुखाम बुखार के अतिरिक्त यहां अन्य सेवाएं हेतु क्षेत्र के मरीजों को रुदौली सीएचसी व जिला अस्पताल तक का सफर तय करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ पर तैनात एक मात्र महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना वर्मा आए दिन गायब रहती हैं।कभी कभार आती भी है तो रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर चलती बनती हैं।मंगलवार को अस्पताल पर सैमसी गांव से नशबंदी का टांका कटवाने आई सुनीता राजपूत काफी देर तक महिला डॉक्टर का इंतजार करती रही और फिर वापस हो गई प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मवई अखिलेश उपाध्याय ने महिला डॉक्टर के आये दिन अनुपस्थित होने की बात स्वीकारते हुए बताया कि स्टॉफ व संसाधनों की कमी है जिसे अधिकारियों को अवगत कराया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे