Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:VIDEO-अवैध खनन: दिन में गरजती रही JCB, इन्फार्मेशन पर भी सोती रही पुलिस


सुल्तानपुर।योगी राज में सूबे के अंदर अवैध खनन पर रोक है, इस निर्देश के बाद भी रात के अंधेरे में नहीं दिन के उजाले में JCB गरजती रही। लोगों ने इसकी शिकायत SO के सीयुजी नम्बर पर कई बार दी, तो जवाब मिला इलाके में ऐसा कुछ नहीं हो रहा। मामला हलियापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 
हलियापुर के जरई कला का मामला
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र हलियापुर के जरई कला में दिनदहाड़े JCB और ट्रैक्टर लगाकर खुलेआम अवैध खनन का काम चलता रहा। ये खनन किसी आम आदमी की ज़मीन पर नहीं बल्कि चारागाह की (सरकारी) ज़मीन पर हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत हम लोगों ने एसओ नीशू तोमर के सीयुजी नम्बर पर कई बार किया। अव्वल तो उन्होंने फोन उठाया ही नहीं बाद में जब उठाया भी तो ये कह कर फोन कट कर दिया के "कहीं कोई काम नही चल रहा"। हालांकि ग्रामीण बताते हैं के न एसओ और न कोई सिपाही मौके तक गया। 



देंखे वीडियो: धड़ल्ले से चलती जेसीबी
पुलिस कर्मियों के पास इन सवालों के नहीं हैं जवाब
सवाल ये है के अगर थाना क्षेत्र में जेसीबी नहीं चल रही थी, तो फिर वीडियो में कैद तस्वीर क्या झूठी हैं। इससे भी बड़ा सवाल ये के खुदाई में बने गड्ढे, और ताज़ी खुदाई और पहले की खुदाई में अंतर होता है या नहीं? ये वो सवाल है के जिसका जवाब इन पुलिस कर्मियों के पास नहीं है। इलाके में इस तरह सरकारी निर्देश की उड़ती धज्जियों पर जब पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क साधा गया तो किसी एक ज़िम्मेदार ने फोन नहीं उठाया।
होगी न्यायोचित कार्यवाई
फिलहाल एसडीएम प्रमोद पाण्डेय ने कहा के मीडिया के माध्यम से उनको जानकारी हुई है। वो इस प्रकरण की जांच करायेगें और दोषी के विरुद्ध विभागीय और न्यायोचित कार्यवाई भी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे