गोण्डा। जिला प्रशासन एक तरफ जहाँ खनन पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन लेखपाल व तीन थानाध्यक्षों को निलम्बित कर दिया है। वहीं खनन माफियाओं द्वारा खनन किये भूमि को पोकलैण्ड मशीन से समतल कराया जा रहा है ताकि जांच में यहाँ खनन की बात सिद्ध न हो सके।
बताते चले सनौली मोहम्मदपुर में हुए अवैध खनन में लिप्त माफियाओं द्वारा अपने गुर्गों से पोकलैण्ड मशीन से खनन किये गये गड्ढों को समतल कराया जा रहा है। यही हाल एली परसौली, दुर्गागंज में खनन स्थलों को समतल कराया जा रहा है। आरोप व जन चर्चा यह भी है स्थानीय प्रशासन से खनन माफियाओं द्वारा मिलीभगत कर उन पर कार्यवाही न हो और जांच में खनन की बात सिद्ध न हो इसलिए प्रशासन के मौन सहमति पर पोकलैण्ड मशीनों से समतल कराया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ