गोण्डा। थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा नाबालिक दलित लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी सोनू कहार पुत्र झम्मन कहार निवासी सिरसिया मोड़ थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को थाना खोड़ारे पर पंजीकृत पाॅक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर साथ मे अपहृता को बरामद कर लिया गया।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त पर एक नाबालिक दलित लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। जिसके सम्बन्ध मे पीड़िता के भाई द्वारा थाना खोड़ारे पर उक्त मुकदमा 14 नवम्बर 2016 को दर्ज कराया गया था। जिसमे 11 नवम्बर को मुखबिर की सूचना पर चैकी गौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर व साथ मे अपहृता की बरामदगी कर उक्त अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ