Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:बीस घंटे पहले ही वो दे चुका था अपनी मौत का पैगाम


गोंडा। करनैलगंज कसबे के गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले प्रिन्सू सोनी ने मौत को गले लगाने से 20 घंटे पहले खुदकुशी का पैगाम दे दिया था। इन 20 घंटों में कुछ लोगों ने उसके पोस्ट पर कॉमेंट करना तो मुनासिब समझा, लेकिन किसी ने प्रिन्सू को बचाने की जहमत नहीं उठाई। आखिरकार प्रिन्सू सोनी ने दूसरे दिन गांधी नगर में अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। करनैलगंज पुलिस ने ने इस संबंध में आत्म हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नगर के मोहल्ला गांधी नगर से जुड़ा है। रविवार को यहां के निवासी प्रीतम सोनी 25 वर्ष पुुत्र रामकुमार सोनी का पूरा परिवार बलरामपुर किसी रिस्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गया था। अज्ञात कारणों से प्रीतम ने घर के अंदर कमरे के छल्ले में साड़ी बांधकर फांसी लगा लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। नगर चैकी प्रभारी बृजानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है। अगर कोई तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
इनसेट-फेसबुक पर दिया मौत का पैगाम और उठाया ये खौफनाक कदम: प्रिन्सू के फेसबुक स्टेटस को देखने से पता चलता है कि वो किसी बात को लेकर काफी आहत था। उसने अपने स्टेटस में लिखा था कि वो कर नहीं रहे थे मेरी बात का यकीन, फिर यूं हुआ के मर के दिखाना पड़ा मुझे। यही नहीं उसने अपनी प्रोफाइल फोटो में भी फांसी पर लटकती हुई लाश की प्रतीकात्मक फोटो भी लोड की थी। यही नहीं लोगों का कहना है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने परिजनों को फोन कर बात भी की थी। लोगों का यहां तक कहना है कि प्रिन्सू सोनी करनैलगंज बहराइच मार्ग पर अपनी सर्राफे की दुकान करता था। देखने में काफी स्मार्ट व मिलनसार व्यक्त्तिव हर किसी को  अपने तरफ आर्किषत करता था। परन्तु विगत दो तीन दिनों से वह कुछ असमान्य सा दिख रहा था। पर लोग इस बात को समझ न सके और उसने मौत को गले लगा लिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे