Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:युवक पर जानलेवा हमला कर किया घायल मुकदमा दर्ज


 गोंडा। मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने परशुरामपुर जिला बस्ती जा रहे एक युवक पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया।घायल युवक को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया लाया गया।जहाँ सर पर गम्भीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।घटना छपिया थानान्तर्गत भुइगावां बखरौली निवासी नरसिंघ कुमार ने छपिया थाने पर तहरीर दी है कि रविवार को दोपहर बारह बजे उनका लड़का सौरभ चतुर्वेदी तथा दीपक चतुर्वेदी पुत्र अश्विनी चतुर्वेदी मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने के लिए परशुरामपुर बाजार जा रहे थे।रास्ते में गोंडा-बस्ती सीमा के निकट टैरवा बाजार में प्रेमसिंह उर्फ मोनू सुभम सिंह निवासी तांबेपुर थाना छपिया व एक अज्ञात युवक ने पीछे से हॉकी से वार कर दिया।जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर पड़े।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोटरसाइकिल से गिरने के बाद उक्त लोगों द्वारा लाठी डंडा हाकी से ताबड़तोड़ वार कर सौरभ को गंभीर रूप से घायल कर दिया।सौरभ के पिता नरसिंघ ने बताया कि उसके बेटे का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध भादवि के तहत 307 का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे