चुनावी प्रबन्धों को लेकर सम्पन्न हुई बैठक
लालगंज प्रतापगढ़। नगर पंचायत चुनाव को लेकर अफसरों ने रविवार को आदर्श आचार संहिता को लेकर बैठक के जरिए निष्पक्ष मतदान को लेकर जनसहयोग पर विचार विमर्श किया। कोतवाली मुख्यालय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों व व्यापारियों की बैठक मे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक दशा मे आदर्श आचार संहिता का पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। एएसपी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सामुदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने पर दोषी तत्वों के खिलाफ प्रशासन कठोरतम कार्रवाई करेगा। उन्होनें चुनाव प्रचार तथा मतदान एवं मतगणना की अवधि मे प्रत्याशियों द्वारा भय अथवा लोभ का माहौल बनाने के प्रयास पर भी आगाह किया। बैठक मे उपजिलाधिकारी कोमल यादव द्वारा निर्वाचन आयोग के आदर्श आचार संहिता के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सीओ रमाकांत यादव ने लोगों से शस्त्र जमा किये जाने एवं शांति व्यवस्था के बाबत सक्रिय सहयोग दिये जाने की बात कहीं। बैठक का संयोजन कोतवाल तुषार दत्त त्यागी ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ