गोंडा। चुनाव आयोग की मंशा को दृष्टी गतरखते हुए पिछले चुनावों की तरह नगर निगम एवम् नगर पंचायत चुनाव में भी शत प्रतिशत मतदान के लिए बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता की शुरुआत की है जिसका शुभारंभ नगर पंचायत मनकापुर से की गई है। बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने नगर पंचायत मनकापुर के शास्त्री नगर गाँधी नगर पटेल नगर जवाहरनगर रफी नगर सुभाष नगर गायत्री नगर राजेन्द्र नगर सहित पूरे नगर में रैली के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया |
बताते चले की बाल सामाजिक कार्यकर्ता सन्घ पिछले कई वर्ष से लोकसभा बिधानसभा ग्रांम सभा आदि चुनावों में बिना किसी सरकारी मदद के मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जाग रुक करने का काम कर रही है। इस रैली में पूजा मनमोहिनी शिवा प्रियदर्शनी दिव्या दिव्य दर्श नी मीना सुलोचना निशा शिखा राधिका शालिनी राज दीप अमर दीप आकृति सहित दर्जनों बच्चे मतदाताओं को जागरूक कर रहें है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ